Bikaner Live

बीकानेर देहात भाजपा “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” संयोजक व सह संयोजक की घोषणा
soni

आत्मनिर्भरता का यह संदेश “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के माध्यम से देश के हर नागरिक तक पहुँचाया जायेगा– श्याम पंचारिया

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार बीकानेर देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने आगामी कार्यक्रम “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के जिला स्तरीय समिति के सदस्यों की घोषणा की है जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया इस अभियान में ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर सिंह चारण को जिला संयोजक, जिला प्रवक्ता डॉ पूजा मोहता, पूनम चंद राईका, जयवीर सिंह भाटी को सह संयोजक नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी निरंतर सामाजिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की आवश्यकता पर बल देते हैं उनका आत्मनिर्भरता का आह्वान देशभर में विभिन्न आयामों में गूंज रहा है प्रधानमंत्री द्वारा भारतीय विवाह स्थलों को लोकप्रिय बनाने का प्रयास, भारतीय पर्यटन स्थलों के भ्रमण एवं “Go Vocal for Local का आह्वान पूरे देश में प्रतिध्वनित हो रहा है नीति और आर्थिक क्षेत्र आत्मनिर्भरता एक प्रमुख चर्चा का विषय रहा है आत्मनिर्भरता का यह संदेश “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के माध्यम से देश के हर नागरिक तक पहुँचाया जायेगा और उन्हें स्वदेशी उत्पादों के उपयोग तथा स्वदेशी जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया जाए।

मनीष सोनी
जिला मीडिया संयोजक भाजपा बीकानेर देहात।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!