Bikaner Live

*शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर भारत विकास परिषद की नगर इकाई शाखा -“गुरु वंदन शिष्य, अभिनंदन” कार्यक्रम का आयोजन*
soni

बीकानेर 5 सितंबर 2025
भारत विकास परिषद नगर इकाई ने शिक्षिकाओं का किया अभिनंदन ।
शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर भारत विकास परिषद की नगर इकाई शाखा द्वारा आज आदर्श बालिका विद्या मंदिर में “गुरु वंदन शिष्य, अभिनंदन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम के प्रारंभ में नगर इकाई के ओमप्रकाश छाबड़ा ने भारत विकास परिषद के बारे में जानकारी प्रदान की गुरु वंदन एवं शिष्य अभिनंदन कार्यक्रम के तहत इकाई के उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने शिक्षक और छात्राओं के रिश्तों के बारे में जानकारी प्रदान की । कार्यक्रम की समाप्ति पर इकाई के वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर वेद प्रकाश गोयल ने विद्यालय की प्रधानाचार्य को प्रतीक चिन्ह देकर उनका सम्मान किया, विद्यालय की ओर से भारत विकास परिषद नगर इकाई का आभार व्यक्त किया गया । कार्यक्रम का संचालन अनिल टूटेजा ने किया ।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!