Bikaner Live

शिक्षक संघ रेसटा के स्थापना दिवस पर शैक्षिक संगोष्ठी,पौधारोपण एवं शिक्षकों का हुआ सम्मान,
soni

सरकारी में स्कूलों में नामांकन वृद्धि, ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या कम करने, बालिकाओं का जुड़ाव के लिए कार्य करने का लिया निर्णय,

बीकानेर : शिक्षक संघ एलिमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन (रेसटा) राजस्थान के छठे स्थापना दिवस पर कर्मचारी मैदान में प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद की अध्यक्षता में शैक्षिक संगोष्ठी,पौधारोपण,केक काटकर एवं सम्मान समारोह का आयोजन करके धूमधाम से मनाया गया। जिलाध्यक्ष सीताराम डूडी ने बताया कि इस अवसर पर संगठन की ओर पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ शिक्षक के नाम अभियान में कर्मचारी मैदान सहित सार्वजनिक स्थानों पर 21 पौधे लगाएं गए एवं पांच दिनों में राज्य भर 11 हजार एवं बीकानेर जिले भरे में 551 पौधे लगाएं जाएंगे। जिला सभाध्यक्ष गोपाल शर्मा एवं महामंत्री पवन शर्मा ने कहा कि शैक्षिक संगोष्ठी में राज्य सरकार की योजनाओं से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को अधिक से अधिक से संख्या में लाभान्वितकरवाना,नामांकन वृद्धि, ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या को कम करवाने हेतु कार्य करने का निर्णय लिया गया। प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर विश्नोई ने कहा कि राज्य सरकार एवं शिक्षा विभाग को सभी संवर्गों की बकाया पदोन्नति,तबादले डीईओ की सीधी भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू करनी चाहिए। शिक्षक संघ रेसटा की स्थापना 5 सितम्बर 2019 को हुई थी,संगठन में सदस्यता शुल्क 00 है। इस अवसर पर संगठन की ओर से श्रेष्ठ शिक्षक के रूप में सेवानिवृत वरिष्ठ अध्यापक संजीव कुमार यादव, शिवरतन विश्नोई,महिपाल,भागी चंद भादू का माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया। संघ केप्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने कहा कि संगठन की ओर से शिक्षकों की वाजिब मांगों के समाधान के लिए प्रयास किया जा रहा है जो मांगे शेष है उनके समाधान भी जल्द करवाया जाएगा। इस अवसर पर संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद,प्रदेश कोषाध्यक्षश्याम सुंदर विश्नोई, जिलाध्यक्ष सीता राम डूडी,जिला महामंत्री पवन शर्मा,जिला सभाध्यक्ष गोपाल शर्मा,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव,जिला प्रवक्ता अविनाश आसिया, जिला उपाध्यक्ष शिवरतन विश्नोई,कोलायत ब्लॉक अध्यक्ष महिपाल,पांचू ब्लॉक अध्यक्ष भागी चंद भादू,भीमसिंह मीना,डॉ.सुरेंद्र मीना,मानराज भील,बीकानेर ब्लॉक अध्यक्ष भंवर लाल आचार्य आदि मौजूद रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!