जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, प्रिन्ट मिडिया, चैनल मिडिया व ग्राम पंचायत का रहा पूर्ण सहयोग।
बीकानेर । श्रीकोडमेदसर भैरवनाथ का तीन दिवसीय मेला शान्तिपूर्वक सम्पन्न हुआ। मेला व्यवस्थाओं में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, प्रिन्ट मिडिया, चैनल मिडिया व ग्राम पंचायत का पूर्ण सहयोग रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा मेला व्यवस्था को तीन दिन तक लगातार मुश्तैदी से सम्भाले रखी जिसके कारण मेला मे आने वाले दर्शनार्थीयों आदि को आवागमन की सुविधा बिना बाधा के रही। मंदिर परिसर मे भीड को चौकस गिरानी में किसी प्रकार छिना झपती, जेब कतरन, चोरी व अप्रिय घटना नहीं हुई है। मैला व्यवस्थाओं का जिला पुलिस अधिकारीयों द्वारा बार बार जायजा लेना काफी प्रभावी रहा है जिसके कारण मैला शान्तिपूर्वक भरा गया। मैला व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था की मुक्त कंठ से पुजारीयान कोडमदेसर द्वारा प्रशंसा की जाती है। ग्राम पंचायत द्वारा मेला स्थल पर बने दोनो शुलभ शौचालय का संचालन मैला के दौरान किया गया जिसे यात्रीयों को सुविधा रही व सफाई व्यवस्था में भी सहयोग किया गया। विधुत विभाग कर्मचारियों व मंदिर परिसर में साज सजावट करने वालों की भी पूर्ण सहयोग रहा है।
पुजारीयान कोडमदेसर मंदिर द्वारा मैला की व्यवस्था मे सहयोग किया गया जिसमें मंदिर के मुख्य पिरोल के आगे मैला स्थल में निर्मित टीन शेड के तीन तरफ बांस, बलिया, झाली लगाकर अस्थायी सुरक्षा हेतु व्यवस्था की गई। प्रिन्ट मिडिया, टीवी चैनल आदि का मैला तैयारियों का पूर्ण जायजा लिया जाना भी काफी प्रभावी रहा है मैला व्यवस्थाओं में सहयोग करने के लिए पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन, ग्राम पंचायत, प्रिन्ट मिडिया, टीवी चैनल मीडिया, स्थानीय प्रिन्ट मिडिया, चैनल मिडिया, विधुत विभाग व डेकोरेशन वालो का भी मैला व्यवस्था में प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी जनों का पुजारीयान कोडमदेसर भैरूनाथ मंदिर तहेदिल से धन्यवाद व आभार प्रकट करती है तथा भैरूनाथ सभी पर कृपा बनाये रखे ऐसी कामना करते है। आयन्दा भी इसी प्रकार के सहयोग की कामना करते है।
इसी के साथ आप सब के माध्यम से ग्राम पंचायत गजनेर से पुजारीयान द्वारा आग्रह किया जाता है कि मैला स्थल में निर्मित टीन शेड की तीन तरफ लोहे की झाली लगाकर हमेशा के लिए स्थायी व्यवस्था करना चाहते है ताकि मैला के समय एवं हर दिन आने वाले दर्शनार्थीयों की आवारा पशुओं से स्थायी सुरक्षा मिल सके तथा बार बार होने वाले खर्च, समय व श्रम से बचा जा सकें। मैला स्थल मे निर्मित शुलभ शौचालय का संचालन नियमित रखा जावें एवं मदिर परिसर के कचरा निस्तारण हेतु ग्राम पंचायत द्वारा पुजारीयान को सहयोग किया जावें ताकि कचरे का सही तरीके से निस्तारण किया जा सकें साथ ही स्थानीय दुकानदारों से आग्रह करती है कि हर दिन व मैला के समय प्लास्टीक के उपयोग को नहीं किया जावे क्योकि इसकी वजह से अनावश्यक कचरा उत्पन्न अधिक होता है।
मैला व्यवस्था मे पुजारीयान बारीदारान द्वारा सहयोग करने वालो में त्रिलोकचन्द गहलोत (मिश्रीबाबा), छगनलाल गहलोत, तेजकरण गहलोत, रामेश्वर गहलोत, सुनिल गहलोत, देव गहलोत, राजेश गहलोत, माणक गहलोत, बाबूलाल गहलोत, विशाल गहलोत, गोविन्द गहलोत, दीपक गहलोत, मनोज गहलोत, जगदीश गहलोत, तरूण गहलोत, कुणाल गहलोत, अंकित गहलोत, राज गहलोत, घनश्याम गहलोत, मूलचन्द गहलोत, मुकेश गहलोत, तनिष्क गहलोत, गणेश गहलोत, बालकिसन गहलोत, गिरीराज गहलोत, श्लोक गहलोत, पुनीत गहलोत, तुलसीराम गहलोत, मनीष गहलोत, चेतन गहलोत, जयनारायण गहलोत, नत्थु गहलोत, नारायण गहलोत, जितेन्द्र गहलोत, चंचल गहलोत, कपिल गहलोत, अंशुल गहलोत, प्रदीप गहलोत, गणपत गहलोत, हेमू गहलोत, अशोक गहलोत, मनीष गहलोत, चोरूलाल, शुभम गहलोत, योगश गहलोत, मधु गहलोत, रवि गहलोत, विक्रम गहलोत, जुगलकिशोर, विष्ण गहलोत आदि ने सहयोग किया।
















