नोखा छोटी उम्र में बड़ा तप करके महान कार्य किया
साध्वी राजीमती
तप के साथ उम्र का संबंध नहीं है। पूर्व दृढ़ मनोबल, गुरु कृपा से तप किया जा सकता है। 19 वर्षीय रजत भूरा ने सहजता से मासखमण तप करके नोखा के इतिहास में कीर्तिमान स्थापित किया है। रजत से स्वर्ण बनने की ओर अग्रसर हुआ है – साधुवाद – यह उद्गार “शासन गौरव” साध्वी राजीमती ने तपाभिनंदन पर कहे।
• तेरापंथ महिला मंडल भूरा परिवार की बहिनों ने “तप से बाजै रे झणकार” गीतिका से भवन को गुलज़ार कर दिया।
• नाना श्री झवर लाल चोपड़ा, पिता श्री रणजीत भूरा ने रजत के मासखमण तप पर बधाई दी उज्जवल भविष्य की कामना की।
• तेरापंथ सभा अध्यक्ष शुभकरण चौरड़िया, मंत्री मनोज घीया, महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती प्रीति मरोठी, कवि इंदर चंद बैद, तेरापंथ युवक परिषद् अध्यक्ष निर्मल चोपड़ा, न.पा. उपाध्यक्ष निर्मल भूरा, अजीत भूरा, हंसराज भूरा, बहिन सरोज बरड़िया, खुशबू भूरा, ऋषभ और विवेक, कोमल, हर्षित भूरा, कैलाश नवलखा ने युवा तपस्वी के प्रति भावाभिव्यक्ति व्यक्त की। अनुमोदना की।
• तपस्वी रजत भूरा ने मासखमण तप होना सुखद व आश्चर्यकारी बताया। गुरु महाश्रमण एवं साध्वी राजीमती की कृपा एवं परिवार का सहयोग बताया।
• तेरापंथ सभा, महिलामंडल, युवक परिषद् द्वारा साहित्य अभिनंदन पत्र, मोमेंटो भेंट कर तपस्वी रजत भूरा का सम्मान किया गया।
• साध्वी प्रमुखा श्री का मंगल संदेश वांचन साध्वी समता श्री ने किया।
• अभिनंदन पत्र वांचन कवि इंदर चंद बैद ने किया।
• साध्वियों द्वारा सुमधुर गीतिका “छोटो टाबरियो कर दियो बड़ो कमाल” प्रस्तुत की।
कुशल संचालन तपस्वी सुशील भूरा ने कुशलता से किया।
मीडिया प्रभारी-इंदर चंद बैद “कवि”
नोखा (राज)














