Bikaner Live

नोखा में श्राद्ध पक्ष में श्रीमद् भागवत कथा व रामचरित मानस नवाहॄ पारायण पाठ का भव्य आयोजन


नोखा l धर्म नगरी नोखा में सत्संग समिति नोखा द्वारा परम श्रद्धेय संत गोपीराम जी महाराज ( श्री राम आश्रम, वृंदावन ) के पावन सानिध्य में श्राद्ध पक्ष में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं शारदीय नवरात्रा में श्री रामचरितमानस का भव्य आयोजन मुख्य बाजार स्थित श्री कृष्ण मंदिर प्रांगण में होने जा रहा है l सत्संग समिति नोखा के जगदीश प्रसाद खत्री ने बताया कि असोज बदी नवमी सोमवार से असोज बदी अमावस्या 15 सितंबर से 21 सितंबर तक सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन दोपहर 12:15 से होगा l शारदीय नवरात्रा  में श्री रामचरितमानस के सामूहिक नवाहॣ पारायण पाठ का भव्य आयोजन आयोजन सुदी एकम सोमवार से असोज सुदी अष्टम मंगलवार 22 सितंबर 2025 से 30 सितंबर 2025 तक दो पारी में प्रातः 8:00 बजे से वह दूसरी पारी साय 8:00 बजे से पाठ होगा। सत्संग समिति के अनुसार इस भव्य आयोजनों में अन्य संत महात्माओं के पधारने  की संभावना है । सत्संग समिति नोखा ने सभी सनातन धर्म प्रेमियों से आग्रह किया है की श्रीमद् भागवत कथा एवं सामूहिक नवाहॣ पारायण पाठ दोनों कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में पधार कर पुण्य लाभ लेवे व अन्य को प्रेरित करके उन्हें भी लावे व  पुण्य का लाभ दिलावे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा ने पेश किया राजस्थान पुलिस का रिपोर्ट कार्ड, भविष्य की रणनीति भी बताई,गंभीर अपराधों में 4.65% की कमी, पेपर लीक पर लगी रोक,बड़े ड्रग माफिया और गैंगस्टर्स की संपत्तियां होंगी कुर्क

Read More »
error: Content is protected !!