Bikaner Live

स्काउट व गाइड के स्थानीय संघ, गंगाशहर का वार्षिक अधिवेशन 13 सितम्बर को


बीकानेर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के स्थानीय संघ, गंगाशहर का
वार्षिक अधिवेशन 13 सितम्बर 2025, शनिवार को प्रातः 9 बजे से प्रातः 11 बजे तक गोपेश्वर बस्ती स्थित श्री गोपेश्वर विद्यापीठ सैकेंडरी स्कूल में आयोजित होगा। स्थानीय संघ के सचिव प्रभुदयाल गहलोत ने बताया कि पूर्व में यह अधिवेशन 10 सितम्बर 2025 को स्थानीय संघ, गंगाशहर के परिसर में प्रस्तावित था। उन्होंने बताया कि अपरिहार्य कारणों से अधिवेशन की तारीख एवं स्थान में संशोधन किया गया है।
अब यह अधिवेशन 13 सितम्बर 2025 को प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक श्री गोपेश्वर विद्यापीठ, मेन रोड़, गोपेश्वर बस्ती में आयोजित किया जाएगा।

         

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!