Bikaner Live

एनडीए कैंड‍िडेट सीपी राधाकृष्‍णन बने उपराष्‍ट्रपत‍ि

           डॉ. सीपी राधाकृष्‍णन उपराष्‍ट्रपत‍ि चुन ल‍िए गए हैं. उन्‍हें भारी जीत मिली है. राधा राधाकृष्‍णन को कुल 452 वोट मिले. इस ल‍िहाज से देखा जाए तो उन्‍हें इंडिया अलायंस के उम्‍मीदवार से कहीं ज्‍यादाजी वोट मिले हें. इंडिया गठबंधन ने दावा किया था कि उसके उम्मीदवार को 315 वोट मिलेंगे. इतने ही वोट इंडिया अलायंस के कैंडिडेट बी सुदर्शन रेड्डी को मिले हैं. इसका मतलब है कि लगभग 15 विपक्षी सांसदों ने संभवतः क्रॉस वोट किया है. इस बीच इंडिया अलायंस के कैंड‍िडेट बी सुदर्शन रेड्डी कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्‍ल‍िकार्जुन खरगे के घर पहुंचे हैं. उधर, सीपी राधा कृष्‍णन थोड़ी देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और बाद में एनडीए सांसदों से मिलने का कार्यक्रम है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सी. पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत पर बधाई दी. उन्होंने विश्वास जताया कि वे एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति साबित होंगे और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करेंगे.

इस बीच बीजेपी और कांग्रेस में जुबानी जंग भी शुरू हो गई है. बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने कटाक्ष क‍ि “सभी 315 ने वोट दिया… लेकिन असली सवाल है किसे! इस पर जयराम रमेश ने लिखा, बीजेपी सिर्फ अंकगण‍ित में जीती है. नैत‍िक रूप से उसकी हार है. बीजेपी सांसद निश‍िकांत दुबे ने राहुल गांधी पर तंज कसा. उन्‍होंने कहा, राहुल गांधी जी इस बार चुनाव बैलेट पेपर पर हुए हैं. उधर, पूर्व उपराष्‍ट्रपत‍ि जगदीप धनखड़ ने भी सीपी राधाकृष्‍णन को जीत की बधाई दी है. उन्‍होंने एक्‍स पर लिखा, आपका इस प्रतिष्ठित पद पर चयन हमारे राष्ट्र के प्रतिनिधियों द्वारा व्यक्त विश्वास और भरोसे को दर्शाता है.

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा ने पेश किया राजस्थान पुलिस का रिपोर्ट कार्ड, भविष्य की रणनीति भी बताई,गंभीर अपराधों में 4.65% की कमी, पेपर लीक पर लगी रोक,बड़े ड्रग माफिया और गैंगस्टर्स की संपत्तियां होंगी कुर्क

Read More »
error: Content is protected !!