Bikaner Live

घर पर 7 से 9 गोली दागी गयी पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी

बीकानेर में अपराधियों ने एक बार फिर कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। आज अलसुबह करीब चार बजे रोहित गोदारा गैंग के सदस्यों ने सामाजिक कार्यकर्ता सुखदेव चायल के घर पर धावा बोलते हुए 6 से 7 राउंड फायरिंग की। यह फायरिंग उस समय हुई है जब दो दिन पहले ही पुलिस ने इसी गैंग से जुड़े बदमाशों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए थे। तब भी पुलिस को इस तरह की किसी बड़ी घटना की आशंका थी, जो आज सच साबित हो गई।

बीकानेर फायरिंग
सुखदेव चायल के घर पर 6 से 7 गोली दागी गयी गैंगस्टर्स की पुलिस को चुनौती दो दिन पहले ही पुलिस ने पकड़े थे हथियार उस वक्त भी था अंदेशा , आज अलसुबह चार बजे के बाद घर पर फायरिंग एडिशनल SP सौरभ तिवाड़ी मौके पर sp कावेन्द्र सिंह ने कहा मामलें की पड़ताल कर रहे है

सूत्रों के अनुसार, रोहित गोदारा गिरोह की ओर से सुखदेव चायल से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। अंदेशा जताया जा रहा है कि रंगदारी न मिलने पर ही यह हमला किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी सौरभ तिवाड़ी और एसपी कावेन्द्र सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

एसपी कावेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और हमलावरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा ने पेश किया राजस्थान पुलिस का रिपोर्ट कार्ड, भविष्य की रणनीति भी बताई,गंभीर अपराधों में 4.65% की कमी, पेपर लीक पर लगी रोक,बड़े ड्रग माफिया और गैंगस्टर्स की संपत्तियां होंगी कुर्क

Read More »
error: Content is protected !!