बीकानेर, 10 सितम्बर। देहदानी, भामाशाह, दानवीर सुन्दर लाल दुगड़ की स्मृति में बुधवार को श्री साधुमार्गी जैन संघ गंगाशहर-भीनासर की ओर से जवाहर विद्यापीठ सभागार में स्मृति सभा आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय दुगड़ को श्रद्धांजलि दी।
अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के पूर्व अध्यक्ष चंपालाल डागा ने उनके व्यक्तित्व कृतित्व का स्मरण दिलाते हुए कहा कि स्वर्गीय दुग्गड़ ने पी.बी.एम. अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग, देशनोक बालिका स्कूल, गौशाला कोलाकाता, मेवाड़, मुंडवा की संस्थाओं को आर्थिक सहयोग किया। आचार्यश्री नानेश समता विकास केन्द्र ट्रस्ट, दांता में विद्यालय, महाविद्यालय भवन बनवाएं। उन्होंने स्वर्गीय दुगड़ के साथ बिताए पलों व बातों का स्मरण दिलाते हुए कहा कि स्वर्गीय दुगड़ ने जिन्दगी व उम्र के फर्क को बड़े चिंतन के साथ बताया। स्वर्गीय दुगड़ कते थे कि जो परिवार के साथ बीती वो जिन्दगी तथा जो अकेले बीती वह उम्र । दुगड़ के निधन के बाद देश भर की सामाजिक, शैक्षणिक व साधुमार्गी जैन संघ की विभिन्न इकाइयों में श्रद्धांजलि का दौर चल रहा है।
श्रद्धांजलि सभा में भाजपा नेता मोहन सुराणा, उद्योगपति कन्हैयालाल बोथरा, किशन लाल बोथरा, वकील सा विमल सेठिया, डूंगर सेठिया, साधुमार्गी जैन संघ महिला मंडल व बहू मंडल की अध्यक्ष व पदाधिकारियों, संघ मंत्री चंचल बोथरा आदि ने स्वर्गीय दुग्गड़ को श्रद्धांजलि दी।
भामाशाह, उद्योगति सुन्दर लाल दुग्गड़ को श्रद्धांजलि

समाजसेवी, उद्योगपति व जाने माने उद्योगपति, भामाशाह व समाज सेवी, नेत्र व देहदानी स्वर्गीय सुन्दर लाल दुग्गड़ के असामयिक निधन पर रविवार को गंगाशहर में उनके छोटे भाई कुशल दुग्गड़ के निवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में जन प्रतिनिधियों, जैन समाज के गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि दी तथा स्वर्गीय दुग्गड़ को विराट व्यक्तित्व का धनी बताया।
पुष्पांजलि व श्रद्धांजलि देने वालों में उद्योगपति बसंत नवलखा, वरिष्ठ मीडियाकर्मी प्रकाश पूगलिया, रवि पुगलिया, जतन दुग्गड़, आचार्यश्री रामलालजी के देशनोक चातुर्मास समिति के संयोजक व अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के पूर्व अध्यक्ष शांति लाल सांड, युवा नेता अतुल डूडी, गणेश दान देशनोक, बीकानेर लाइव के मुख्य संपादक शिव कुमार सोनी, निदेशक गोरधन सोनी, सरदार पटेल मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ, गुंजन सोनी, पीबी एम के यूरोलॉजी विभाग के चिकित्सकों और बीकानेर के जैन समाज के गणमान्य लोगों, जन प्रतिनिधियों ने स्वर्गीय सुन्दरलाल दुग्गड़ को श्रद्धांजलि दी। अरिहंत दुग्गड़ ने अपने ताऊजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में बताया।