Bikaner Live

दशहरे के मद्देनजर करें आवश्यक व्यवस्थाएं: विधायक
विभिन्न विभागों को लिखा पत्र

बीकानेर, 10 सितम्बर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने नगर निगम आयुक्त, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता तथा बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त को दशहरे के दौरान विभिन्न व्यवस्थाएं करने के लिए कहा है।
विधायक ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 2 अक्टूबर को दशहरे के दौरान धरणीधर मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान धरणीधर परिसर और मुख्य मार्ग में बीकानेर विकास प्राधिकरण के अधीन लाइटें और हाई मास्क लाइटें सुदृढ़ करने तथा खराब लाइटों को बदलने, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को इस क्षेत्र की सड़कें दुरुस्त करने तथा नगर निगम आयुक्त को धरणीधर परिसर और मुख्य मार्ग में सफाई तथा प्रकाश व्यवस्था को सुधार करने के लिए पत्र प्रेषित किया है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा ने पेश किया राजस्थान पुलिस का रिपोर्ट कार्ड, भविष्य की रणनीति भी बताई,गंभीर अपराधों में 4.65% की कमी, पेपर लीक पर लगी रोक,बड़े ड्रग माफिया और गैंगस्टर्स की संपत्तियां होंगी कुर्क

Related Post

Read More »
error: Content is protected !!