Bikaner Live

प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र में निशुल्क योग और प्राकृतिक चिकित्सा शिविर 14 से, सात दिन चलेगा, 11सितंबर से करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन



बीकानेर, 10 सितंबर 2025। 

गंगाशहर स्थित राजस्थान प्राकृतिक  चिकित्सा केन्द्र में 14 से 20 सितंबर तक योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा का निशुल्क शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर दो चरणों में चलेगा। इसमें योग में दक्ष प्रशिक्षक योगाचार्य श्री रतन तंबोली योग क्रियाओं का प्रशिक्षण देंगे। वहीं प्राकृतिक चिकित्सक और स्टाफ प्राकृतिक चिकित्सा से उपचार देंगे। प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र के मंत्री श्री बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र की स्थापना का यह 75 वां वर्ष है, इसे अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।

इसी उपलक्ष्य में यहां पर योग और प्राकृतिक चिकित्सा का निशुल्क शिविर लगाया जा रहा है। आयोजन को लेकर अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश चतुर्वेदी और उपाध्यक्ष श्री श्रीभगवान अग्रवाल का सान्निध्य रहेगा। वहीं सहमंत्री कृष्ण कुमार मेहता, सुभाष मोदी, अध्यक्ष परामर्श मंडल  तेजकरण गहलोत, सम्पत पारीक, हनुमान चांड़क, हनुमानसिंह चावड़ा, भंवरलाल गहलोत, संतोष व्यास आदि भागीदारी निभा रहे हैं। 

शिविर के पहले चरण में 14 से 16 सितंबर तक सुबह 7 से 8 बजे तक प्राकृतिक चिकित्सा शिविर चलेगा। इसमें नेती, कुंजन क्रिया, सूत्रनेती, मिट्‌टी पट्‌टी, ठंडा गर्म शेक, बस्ती क्रिया, टबबाथ, स्टीमबाथ सहित उपचार दिए जाएंगे। शिविर का लाभ उठाने के लिए 11 सितंबर से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है। यह प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र पर सुबह 8 से 12 बजे तक कराया जा सकता है। 

*योग शिविर 17 सितंबर से*

मंत्री बनवारी लाल शर्मा के अनसुार योग योग शिविर 17 से 20 सितंबर तक चलेगा। इसमें योगाचार्य  श्री रतन तंबोली योग एवं प्राणायाम, विभिन्न् प्रकार के आसन, सूक्ष्म क्रियाएं, स्टेच, वार्म अप सहित योग की क्रियाएं कराएंगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा ने पेश किया राजस्थान पुलिस का रिपोर्ट कार्ड, भविष्य की रणनीति भी बताई,गंभीर अपराधों में 4.65% की कमी, पेपर लीक पर लगी रोक,बड़े ड्रग माफिया और गैंगस्टर्स की संपत्तियां होंगी कुर्क

Related Post

महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा ने पेश किया राजस्थान पुलिस का रिपोर्ट कार्ड, भविष्य की रणनीति भी बताई,गंभीर अपराधों में 4.65% की कमी, पेपर लीक पर लगी रोक,बड़े ड्रग माफिया और गैंगस्टर्स की संपत्तियां होंगी कुर्क

Read More »
error: Content is protected !!