Bikaner Live

जीतो : तीन दिवसीय द ब्राइडल स्टोरी 12 सितम्बर से, एक ही छत के नीचे मिलेंगे वेडिंग कलेक्शन

65 स्टॉल्स पर मिलेगी बेहतरीन ज्वैलरी, डिजाइनिंग कपड़े
बीकानेर। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) बीकानेर चेप्टर, लेडिज विंग व यूथ विंग द्वारा तीन दिवसीय द ब्राइडल स्टोरी का आयोजन 12 सितम्बर से होने जा रहा है। महिला विंग अध्यक्ष ममता रांका ने बताया कि प्रीमियम लग्जरी वेडिंग कलेक्शन की प्रदर्शनी रानी बाजार स्थित पार्क पैराडाइज में 12 सितम्बर से 14 सितम्बर तक लगाई जाएगी। महिला विंग मुख्य सचिव रजनी नाहटा ने बताया कि ए वेडिंग एंड लाइफ स्टाइल एक्जीबिशन के तहत उच्च क्वालिटी के प्रॉडेक्ट वाजिब दरों में उपलब्ध रहेंगे। द ब्राइडल स्टोरी इवेंट का शुभारम्भ मुख्य अतिथि शांतिलाल सांड व सुरेन्द्र दस्साणी द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में हरबंस लाल जैन, रिद्धकरण सेठिया, अशोक धारीवाल एवं युवरागी राठौड़ का विशिष्ट आतिथ्य रहेगा। कार्यक्रम संयोजक शारदा डागा व सहसंयोजक शारदा धारीवाल ने बताया कि 60 स्टॉल्स ज्वैलरी, डिजाइनिंग कपड़े, वेडिंग कार्ड्स, इवेंट प्लानर तथा ब्यूटीशियन आदि वेडिंग से संबंधित विक्रेताओं के लिए है तथा 5 स्टाल्स फूड्स के लिए उपलब्ध करवाई गई है। आयोजन के मुख्य प्रायोजक सुरेन्द्र दस्साणी (दस्साणी ब्रदर्स, मुम्बई) तथा प्रायोजक हनुमान रांका महावीर रांका (दिव्या प्रॉपर्टीज), रेखा रांका (रंगोली), विजयचंद, ललिता देवी, मोहित, रोहित डागा रहेंगे।  सहप्रायोजक हरिश कुमार प्रभात नाहटा, हंसराज डागा (हंशा गेस्ट हाउस), धारीवाल ज्वैलर्स, एवं अशोक रामपुरिया (शाही ज्वैलर्स), इवेंट पार्टनर एम स्क्वायर प्रॉडेक्शनी कम्पनी एवं मीडिया पार्टनर पिंटू राठी रहेंगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा ने पेश किया राजस्थान पुलिस का रिपोर्ट कार्ड, भविष्य की रणनीति भी बताई,गंभीर अपराधों में 4.65% की कमी, पेपर लीक पर लगी रोक,बड़े ड्रग माफिया और गैंगस्टर्स की संपत्तियां होंगी कुर्क

Related Post

महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा ने पेश किया राजस्थान पुलिस का रिपोर्ट कार्ड, भविष्य की रणनीति भी बताई,गंभीर अपराधों में 4.65% की कमी, पेपर लीक पर लगी रोक,बड़े ड्रग माफिया और गैंगस्टर्स की संपत्तियां होंगी कुर्क

Read More »
error: Content is protected !!