Bikaner Live

फोटो जर्नलिस्ट राजेश छंगाणी को पितृशोक

रामदेवजी मंदिर पुजारी व समाजसेवी दाऊलाल छंगाणी का निधन

बीकानेर। प्रेस फोटोग्राफर राजेश छंगाणी के पिता दाऊलाल छंगाणी का गुरुवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया है। दाऊलाल छंगाणी पुत्र स्व. रामजी छंगाणी लखासर वाले का अंतिम संस्कार गुरुवार शाम को गवरा दादी विश्राम गृह रामदेव पार्क के पास 11 सितम्बर 2025 हुआ। नियमित बैठक 13 सितम्बर से भांडाशाह जैन मंदिर निवास पर शाम 4 नवभारत न्यूज से 7 बजे तक रहेगी। पीडब्ल्यूडी उद्यान विभाग से सेवानिवृत्त स्व. छंगाणी पिछले काफी वर्षों से श्रीलक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में स्थित रामदेवजी मंदिर के पुजारी का दायित्व निभा रहे थे। पहलवानी में अपनी पहचान रखने वाले 85 वर्षीय स्व. दाऊलाल छंगाणी सेवा कार्यों में सदैव अग्रणी रहते थे। स्व. छंगाणी के निधन पर बीकानेर के पत्रकारों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!