Bikaner Live

शिक्षक नेता,बाबूलाल शर्मा की पगड़ी की रस्म हुई

बांदी कुई ( इंदरचंद मोदी ) – दोसा जिले के बांदी कुई निवासी शिक्षक नेता एवं गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति, भारत के दौसा जिला प्रभारी स्वर्गीय बाबूलाल शर्मा का 30 अगस्त 2025 को निधन के बाद 12 वे दिन बुधवार 10 सितंबर को पगड़ी की रस्म हुई । जिसमें उनके ज्येष्ठ पुत्र अनिल कुमार ऊर्फ मोंटू को भाई बंधु, सगे संबंधियों, जान पहचान मिलने वाले समाज के लोगों, पेंनशरो, शिक्षकों, बांदीकुई पालिका अध्यक्ष सहित बड़ी तादाद में गांव का जन सैलाब उमड पड़ा। पगड़ी पहनाने वाले हर कोई समाज रस्म के अनुसार 100-100 रूपये दे रहे थे। इस दौरान हमारे अखिल भारतवर्षीय पत्रकार इंदरचंद मोदी नोखा भी उपस्थित थे l पगड़ी पहनाने के दौरान कुल राशि 11000 जमा हुई । पगड़ी रस्म के दौरान नोखा से नोखा उपकोष अधिकारी रमेश कुमार व्यास, हरिकिशन शर्मा, इंदरचंद मोदी, गणेश आदि भी उपस्थित थे। ज्ञात रहे  स्व: शर्मा का शिक्षण कार्य अधिकांश समय नोखा का रहा था।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा ने पेश किया राजस्थान पुलिस का रिपोर्ट कार्ड, भविष्य की रणनीति भी बताई,गंभीर अपराधों में 4.65% की कमी, पेपर लीक पर लगी रोक,बड़े ड्रग माफिया और गैंगस्टर्स की संपत्तियां होंगी कुर्क

Related Post

Read More »
error: Content is protected !!