बीकानेर, 12 सितंबर। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण नियम 2010 के नियम 23 के अंतर्गत जिला समन्वय समिति की बैठक मंगलवार (16 सितंबर) को अपराह्न 12:45 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। यह जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एवं सदस्य सचिव एलडी पंवार ने दी।












