Bikaner Live

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 के परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु बीकानेर-चूरू-बीकानेर परीक्षा स्पेशल रेलसेवा का संचालन



उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 के परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु बीकानेर-चूरू-बीकानेर परीक्षा स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 04737, बीकानेर-चूरू परीक्षा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 13.09.25 व 14.09.25 को (02 ट्रिप) बीकानेर से 19.05 बजे रवाना होकर 22.10 बजे चूरू पहुॅचेगी।

इसी प्रकार गाडी संख्या 04738, चूरू-बीकानेर परीक्षा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 13.09.25 व 14.09.25 को (02 ट्रिप) चूरू से 22.45 बजे रवाना होकर रात्रि 01.45 बजे बीकानेर पहुॅचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग मेें श्रीडूंगरगढ एवं रतनगढ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!