Bikaner Live

यात्रियों की सुविधा हेतु श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा -साबरमती एक तरफा स्पेशल रेलसेवा का संचालन



रेलवे द्वारा अतिरिक्त यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा -साबरमती एक तरफा स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 04690, श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा -साबरमती एक तरफा स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 11.09.25  को (01 ट्रिप) श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से 22.00 बजे रवाना हुई है वह रेलसेवा दिनांक 12.09.25 को जयपुर स्टेशन पर 17.35 बजे आगमन व 17.45 बजे प्रस्थान कर दिनांक 13.09.25 को 03.50 बजे साबरमती पहुॅचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन, जम्मूतवी, कठुआ, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, धुरी, जाखल, रोहतक, झज्जर, रेवाडी, खैरथल, अलवर, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर जयपुर, फुलेरा, किशनगढ, अजमेर, ब्यावर, मारवाड, रानी, फालना, आबूरोड, पालनपुर एवं महेसाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 02 सैकण्ड एसी, 05 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पावर कार व 01 गार्ड डिब्बे सहित कुल 21 डिब्बे होगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा ने पेश किया राजस्थान पुलिस का रिपोर्ट कार्ड, भविष्य की रणनीति भी बताई,गंभीर अपराधों में 4.65% की कमी, पेपर लीक पर लगी रोक,बड़े ड्रग माफिया और गैंगस्टर्स की संपत्तियां होंगी कुर्क

Related Post

महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा ने पेश किया राजस्थान पुलिस का रिपोर्ट कार्ड, भविष्य की रणनीति भी बताई,गंभीर अपराधों में 4.65% की कमी, पेपर लीक पर लगी रोक,बड़े ड्रग माफिया और गैंगस्टर्स की संपत्तियां होंगी कुर्क

Read More »
error: Content is protected !!