Bikaner Live

अणुव्रत समिति, नोखा ने रक्तदान व नशामुक्ति हेतू वाहन रैली द्वारा दिया संदेश





नोखा – अणुव्रत समिति, नोखा व तेरापंथ युवक परिषद, नोखा द्वारा संयुक्त रूप से आगामी 17 सितम्बर, 2025 को रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 (MBDD 2025) में अधिकाधिक संख्या में भाग लिये जाने व पूरे भारत में अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी द्वारा नशामुक्त भारत के आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से आज एक वाहन रैली का आयोजन प्रातः 8 बजे से तेरापंथ भवन नोखा से किया गया, जिसमें रक्तदान की अपील के साथ नशामुक्ति के नारे लगाते हुए शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए, तेरापंथ सभा, नोखा के सदस्य अध्यक्ष शुभकरण चौरड़िया, अणुव्रत समिति के सदस्य मंत्री गजेन्द्र पारख, एम एल बी के एन सी सी के कैडेट सार्जेंट दिनेश सारण, तेरापंथ युवक परिषद, नोखा के सदस्य अध्यक्ष निर्मल चौपड़ा, तेरापंथ किशोर मंडल नोखा के हर्षित भूरा, च्तेरापंथ कन्या मंडल संयोजिका मुस्कान रांका व रोशनी गोलछा के नेतृत्व में, गुंजरे । अणुव्रत समिति के अध्यक्ष रमेशकुमार ने रैली में शामिल सभी संगठनो ं का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उक्त संगठनों के अलावा अणुव्रत समिति संरक्षक इन्द्रचन्द मोदी, श्री हंसराज भूरा, उपाध्यक्ष, संयोजक संदीप चौरडिया, श्री रूपचन्द बैद, श्री हरीकिशन शर्मा, कोषाध्यक्ष, तेरापंथ सभा के मंत्री मनोज घीया, तेरापंथ युवक परिषद के मंत्री सुरेश बोथरा, सदस्य अरिहन्त सखलेचा, सदस्य मोहित जोशी, देवीसिंह राजपुरोहित, सदस्य दिनेश उपाध्याय भी सामिल रहे । सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ आगामी 17 सितम्बर को अधिकाधिक संख्या में रक्तदान की अपील व नशामुक्त भारत अभियान को सफल बनाने का संकल्प दोहराया ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा ने पेश किया राजस्थान पुलिस का रिपोर्ट कार्ड, भविष्य की रणनीति भी बताई,गंभीर अपराधों में 4.65% की कमी, पेपर लीक पर लगी रोक,बड़े ड्रग माफिया और गैंगस्टर्स की संपत्तियां होंगी कुर्क

Related Post

महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा ने पेश किया राजस्थान पुलिस का रिपोर्ट कार्ड, भविष्य की रणनीति भी बताई,गंभीर अपराधों में 4.65% की कमी, पेपर लीक पर लगी रोक,बड़े ड्रग माफिया और गैंगस्टर्स की संपत्तियां होंगी कुर्क

Read More »
error: Content is protected !!