Bikaner Live

भागवत भगवान का साक्षात स्वरूप है।- संत गोपीराम महाराज


नोखा | धर्म नगरी नोखा में सत्संग समिति द्वारा मुख्य बाजार स्थित श्री कृष्ण मंदिर में श्राद्ध पक्ष में श्रीमद् भागवत महापुराण की संगीतमय कथा का भव्य आयोजन करवाया जा रहा है। कथा के प्रथम दिन सोमवार 15 सितंबर को दोपहर 12:15 बजे व्यास पीठ पर विराजित परम श्रद्धेय संत गोपीराम जी महाराज (श्री राम आश्रम वृंदावन) पंडाल में उपस्थित नर नारी दर्शक श्रोताओं को अपनी अमृतमय मधुर वाणी में श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का रस स्वधन करवाते हुए ज्ञान गंगा मे डुबकियां लगवाई और भागवत कथा महात्म्य पर विस्तार से प्रकाश डाला ।महाराज श्री ने कहा भागवत भगवान का साक्षात स्वरूप है। इसलिए कथा में घर परिवार ,पड़ोसियों, मिलने वालों को साथ लेकर आओ और पुण्य कमाओ ।उन्होंने कहा भागवत का एक श्लोक रोजाना पढ़ना चाहिए अगर एक नहीं तो आधा ही पढ़ो अपने जीवन में कम से कम एक बार मुख्य यजमान बनकर कथा सुननी चाहिए। पांच प्रकार के पापियों के नाम लेते हुए कहा भागवत कथा सुनने मात्र से ही पपिया का उद्धार हो गया । उन्होंने कहा संत महात्माओं के नजदीक रहने और सत्संग सुनने से मानव का कल्याण हो जाता है जो काम भगवान नहीं कर सकते वह काम संत कर सकते हैं । संत चाहे तो उसे तार सकते हैं। धुंधकारी और गोकर्ण के बारे में संक्षिप्त प्रकाश डाला और उन्होंने कहा मंगलवार को विस्तार से बताएंगे । कथा के दौरान पंडित प्रमोद कुमार शास्त्री मूल भागवत कथा का वाचन कर रहे हैं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा ने पेश किया राजस्थान पुलिस का रिपोर्ट कार्ड, भविष्य की रणनीति भी बताई,गंभीर अपराधों में 4.65% की कमी, पेपर लीक पर लगी रोक,बड़े ड्रग माफिया और गैंगस्टर्स की संपत्तियां होंगी कुर्क

Related Post

महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा ने पेश किया राजस्थान पुलिस का रिपोर्ट कार्ड, भविष्य की रणनीति भी बताई,गंभीर अपराधों में 4.65% की कमी, पेपर लीक पर लगी रोक,बड़े ड्रग माफिया और गैंगस्टर्स की संपत्तियां होंगी कुर्क

Read More »
error: Content is protected !!