Bikaner Live

अभियंता दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित
soni


बीकानेर, 15 सितम्बर। अभियंता दिवस (इंजीनियर्स डे) के अवसर पर सकेंगे को जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में रक्तदान शिविर का अयोजन किया गया।
शिविर संयोजक अधिशाषी अभियंता श्री बलबीर सिंह ने बताया कि शिविर पीबीएम अस्पताल के सहयोग से आयाजित किया गया। शिविर का शुभारम्भ अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री राजेश पुरोहित, अधीक्षण अभियंता श्री खेमचंद सिंगारिया व चिकित्सा विभाग के डाक्टर्स व कर्मचारियों द्वारा श्री मोक्षगुडंम विश्वेश्वरैया की तश्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया। शिविर में  जलदाय विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वप्रेरणा से 62 यूनिट रक्तदान किया।
अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री राजेश पुरोहित ने इस अवसर पर कहा कि अभियंता दिवस पर रक्तदान किया जाना सभी अभियंताओं के लिए एक गर्व की बात है। यह पुनीत कार्य जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएगा। अधीक्षण अभियंता श्री खेमचंद सिंगारिया ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जो किसी की जिदंगी बचा सकता है। सभी को एक वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान करना चाहिए। ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग, पीबीएम एवं संबद्ध चिकित्सालय वर्ग के शिविर प्रभारी डॉ. कुलदीप मेहरा ने बताया कि एक स्वस्थ आदमी को वर्ष में तीन बार रक्त दान करना चाहिए, जिससे कॉलोस्ट्रोल नियंत्रण में रहता है और उनके हदय रोग की संभावनाएं बहुत कम हो जाती हैं। रक्तदान से नई ब्लड सेल्स बनती हैं, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है।
शिविर संयोजक नगर वृत्त के अधिशाषी अभियंता श्री बलबीर सिंह ने रक्तदान करने वाले सभी अधिकारियों और पीबीएम प्रशासन का आभार जताया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!