Bikaner Live

जलाशय पर पितृ पक्ष में बड़ी संख्या में लोगो ने तर्पण किया

नोखा के रोड़ा रोड़ स्थित कान्हा महाराज की खेड़ी में बने जलाशय पर पितृ पक्ष में बड़ी संख्या में लोगो ने तर्पण किया।
मंगलवार को पंडित नरसी पाणेचा(शास्त्री) के सान्निध्य में मंत्रोच्चारण पूर्वक विधि विधान से तर्पण सम्पन्न करवाया गया।भाद्रपद मास की पूर्णिमा से आश्विन मास की अमावस्या तक पितृ पक्ष रहता है,इसमें पितरों का तर्पण, श्राद्ध,हवन आदि करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है,पितृ पक्ष पर आसकरण भट्टड़,कन्हैयालाल करवा,राजकुमार करनानी,कन्हैयालाल मोदी,श्यामलाल झंवर,जगदीश प्रसाद जोशी,शंकर महाराज,नारायण मूंधड़ा, गोरधन पंचारिया सहित काफी संख्या में लोग तर्पण कर रहे है,
हर वर्ष की भांति इस बार भी अमावस्या 21/9/2025 रविवार का तर्पण पुष्कर जी में होगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!