Bikaner Live

राउमावि मोतीगढ़ में मौखिक पठन प्रवाह के परिणामों से अवगत करवाने के लिए आयोजित हुई मेगा पीटीएम के साथ लगाएं पौधे

बीकानेर : शिक्षा विभाग के आदेशानुसार बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोतीगढ़ बीकानेर में कक्षा 3 से 8 के विद्यार्थियों के मौखिक पठन प्रवाह के परिणामों से अभिभावकों तथा विद्यार्थियों को अवगत करवाने के लिए मेगा रीडिंग पीटीएम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी मोहर सिंह सलावद ने बताया कि कक्षा 3 से आठवीं तक के विद्यार्थियों की पठन दक्षता का आकलन कर शिक्षकों को विद्यार्थियों की पठन दक्षता के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से ओरल रीडिंग फ्लूऐसी (ORF) रेमेडियेशन- प्रखर राजस्थान 2.0 का शुभारंभ 5 सितम्बर को किया गया है। इसी के अनुसार प्रथम चरण में मई व द्वितीय चरण में अगस्त में आयोजित किए गए। राजस्थान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को पूर्ण रूप से क्रियान्वित करने और इसके उद्देश्यों को साकार करने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा 29 मार्च 2025 को “मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान” का शुभारंभ किया गया है। सरकारी स्कूलों में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” से संबंधित गतिविधियां भी आयोजित की जाएगी। जिसका शुभारंभ भी स्कूल परिसर में विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने पौधे लगाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सीमा मैथिल,कार्यक्रम अधिकारी मोहर सिंह सलावद,विनोद वाला शर्मा, जय सिंह राठौड़,संतोष कुमार, हरि प्रकाश बिलबान, रीना प्रजापत,अब्दुल समद पंवार आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!