Bikaner Live

लूणकरणसर श्रेयांस बैद मेगा रक्त दान शिविर में 150 यूनिट रक्त संकलित


अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद (अभातेयुप) के  61वें स्थापना दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को देश के  सबसे बड़े रक्तदान अभियान रक्त दान अमृत महोत्सव का आयोजन तेरापंथ भवन में तेरापंथ युवक परिषद द्वारा आयोजित किया गया।
पीबीएम अस्पताल से कालू राम मेघवाल के निर्देशन में आई रक्त संकलित टीम ने 150 यूनिट रक्त संकलित किया ।
गौरतलब है ये अभियान देश के सभी राज्यों एवं दुनिया के 75 देशों में एक साथ आयोजित किया गया है ।
इस दौरान युवक परिषद के युवाओं द्वारा सेवाएं दी गई।
विराजित साध्वी श्री ने प्रवचन में  कहा कि आचार्य तुलसी ने विसर्जन का संदेश दिया  था कि रक्त दान भी स्वयं के रक्त विसर्जन का हिस्सा है जो परोपकार की भावना से जान बचाने के लिए उपयोगी है।
उन्होंने युवाओं से कहा कि संगठन में सेवा की भावना से कार्य करते रहे ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!