Bikaner Live

दीपावली से पूर्व हो सभी औद्योगिक क्षेत्रों में साफ़ सफाई एवं बिजली सुचारू – पचीसिया

 
रिको अधिकारियों एवं उद्यमियों के मध्य हुआ संवाद
बीकानेर जिले के रिको के अधीन आने वाले सभी औद्योगिक क्षेत्रों में सुचारू बिजली एवं साफ़ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवाने हेतु बीकानेर जिला उद्योग संघ एवं रीको लिमिटेड के मध्य चर्चा हुई | अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र के विकास में सबसे बड़ी बाधा इस क्षेत्र की चरमराई बिजली एवं सफाई  व्यवस्था है | पूरे क्षेत्र में केवल मुख्य सड़क पर नाममात्र की लाइटें ही जल पा रही है और क्षेत्र की सभी गलियों में अन्धेरा पड़ा रहता है | वर्तमान में दीपावली का माहौल भी बना हुआ है और रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र अँधेरे में डूबा हुआ है | साथ ही पचीसिया ने बताया कि जिले के सभी औद्योगिक क्षेत्रों में चारों और जंगल एवं झाड़ियाँ उग चुकी है जिससे नाला सफाई एवं इकाइयों में आवागमन में भी परेशानियां बनी हुई है इनको भी दीपावली से पूर्व झाड़ियों को साफ़ करवाया जाए | साथ ही रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र में नियमित सफाईकर्मी की नियुक्ति करवाते हुए साफ़ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाई जाए | इस पर रिको के क्षेत्रीय प्रबंधक एस.पी. शर्मा ने बताया कि शीघ्र ही रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र से संबंधित सभी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करवा दिया जाएगा और बताया कि रीको औद्योगिक क्षेत्र करणी विस्तार में रीको द्वारा प्लग एंड प्ले (किराए हेतु निर्मित शेड) विकसित किया जाना प्रस्तावित है जिसमें छोटे उद्यमियों को एक ही स्थान पर उनकी आवश्यकतानुसार विकसित कार्यस्थल उपलब्ध करवाया जाएगा | इस पर पचीसिया ने बताया कि कि इस प्रस्ताव में खाद्य आधारित इकाइयों हेतु अलग से मोड्यूल विकसित किया जावे एवं अन्य सामान्य कुटीर उद्योगों हेतु अलग स्थान उपलब्ध करवाया जावे | सचिव वीरेंद्र किराडू ने बताया कि प्लग एंड प्ले हेतु प्रस्तावित विकसित कार्यस्थलों का किराया नोमिनल रखा जाए जिससे कि बीकानेर शहर में संचालित छोटे उद्यमियों द्वारा अधिक संख्या में कुटीर उद्योग स्थापित किया जा सके | इससे बीकानेर में उद्योगों के विकास के साथ साथ रोजगार के साधनों में भी बढावा मिलेगा | इस अवसर पर रिको के सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक मोहित सिंघल, किशनलाल बोथरा, दिलीप मोंगा, विपिन मुसरफ, आर.के. जाजडा आदि उपस्थित हुए |

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!