Bikaner Live

दशहरा उत्सव तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन



बीकानेर,17 सितंबर। दशहरा उत्सव आयोजन की तैयारियों के संबंध में एडीएम सिटी श्री रमेश देव की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आयोजन से जुड़े सभी अधिकारी और आयोजक संस्थाएं आपसी समन्वय रखते हुए सफल आयोजन सुनिश्चित करें।

उन्होंने सामाजिक संस्थाओं की शोभा यात्रा के रूट, कानूनी एवं सफाई व्यवस्था, फायर ब्रिगेड, सार्वजनिक प्रकाश, सड़क मरम्मत, पेयजल, चिकित्सा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बीकानेर दशहरा कमेटी द्वारा डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में और श्री राम लक्ष्मण दशहरा कमेटी द्वारा पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान तथा धरणीधर दशहरा कमेटी द्वारा धरणीधर मैदान में 02 अक्टूबर को रावण दहन कार्यक्रम आयोजित होगा।

बीकानेर दशहरा कमेटी तथा श्री राम लक्ष्मण दशहरा कमेटी सदस्यों ने बताया कि दोनों कमेटी द्वारा शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी। एडीएम सिटी ने कहा कि इनका रूट चार्ट अति शीघ्र उपलब्ध करवाया दिया जाए ताकि सभी आवश्यक व्यवस्था समय रहते की जा सकें। प्रत्येक स्थान पर पुलिस जाब्ते, यातायात की चाक चौबंद व्यवस्था, कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त करने तथा नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश और निकास की प्रभावी व्यवस्था हो। डॉ. करणी सिंह स्टेडियम, पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड तथा धरणीधर मैदान में प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। जो सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। तीनों प्रमुख आयोजनों के अलावा अन्य कार्यक्रमों की जानकारी भी उपलब्ध करवाई जाए।

इस दौरान एसडीएम बीकानेर सुश्री महिमा कसाना, बीकानेर दशहरा कमेटी से श्री सुनील झांब ,श्री सुभाष मित्तल श्री अरविंद मिढ़ा, श्री वीरेंद्र चावला , श्रीराम लक्ष्मण दशहरा कमेटी से श्री सुभाष भोला, श्री  गिरीशचंद्र खत्री , श्रीराम अरोड़ा, श्री मनीष सगड़, धरणीधर दशहरा कमेटी से श्री किशोर आचार्य, श्री कैलाश भार्गव समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!