Bikaner Live

गुरुवार को आयोजित होगी राजस्थान रेरा की कार्यशाला

बीकानेर, 17 सितंबर। राजस्थान रेरा (रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी) द्वारा गुरुवार को प्रातः 11 बजे से जिला परिषद के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान राजस्थान रेरा की सदस्य श्रीमती रश्मि गुप्ता राजस्थान रियल एस्टेट के नियमों और प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी देंगी। इसी क्रम में राजस्थान रेरा के डिप्टी रजिस्ट्रार श्री पुनीत कपूर द्वारा रेरा राजस्थान, सूचना, अनुपालना और विकास प्राधिकरणों, यूआईटी और यूएलबी की भूमिकाओं पर चर्चा की जाएगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!