प्रेस रिर्पोटर हनुमान प्रसाद सोनी सरदारशहर

सरदारशहर – शक्ति संवर्धन राष्ट्र जागरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में, समितियों को सौंपी जिम्मेदारियां
सरदारशहर। शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में 18 से 21 सितम्बर तक गायत्री परिवार सरदारशहर के तत्वाधान में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक शक्ति संवर्धन राष्ट्र जागरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार को प्रजापति भवन में बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष खेतुलाल डागा ने की
बैठक में यज्ञ की समस्त व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न समितियों का गठन किया गया और उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी गईं
महायज्ञ के संयोजक बनवारीलाल जांगिड़ ने बताया कि कलश यात्रा की तैयारी जोरों पर है। इसके लिए घर-घर जाकर 5100 कलश वितरित किए जा चुके हैं। मातृशक्ति के बैठने हेतु कर्वा पार्क, राजकीय टांटिया स्कूल सहित अन्य स्थानों पर विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं।
जिला संयोजक ओमप्रकाश पारीक ने जानकारी दी कि यज्ञशाला का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, जिसकी देखरेख करणी सिंह राठौड़ और योगेश प्रजापत कर रहे हैं। सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा कर अंतिम रूप दिया जा चुका है बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन, आवास और विश्राम की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है
कलश यात्रा प्रभारी निशा सैनी, विमला पारीक, गायत्री शर्मा, पार्वती देवी, निर्मला तिवारी, तेजपाल चौधरी और सोहनलाल पारीक अपनी टीम के साथ जुटे हुए हैं। इस कलश यात्रा में 5100 से अधिक महिलाएं मंगल कलश धारण कर शामिल होंगी यात्रा के दौरान बैंड वादन के साथ आकर्षक झांकियां भी सजाई जाएंगी, जिनका संचालन संपत्तमल जांगिड़ और भरत गौड़ करेंगे
सुचारू संचालन के लिए स्काउट-गाइड प्रभारी बाबूलाल स्वामी को जिम्मेदारी सौंपी गई है साथ ही विभिन्न विद्यालयों को भी आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु जोड़ा गया है
बैठक में प्रधान यजमान ब्रजमोहन सर्राफ, दुबई प्रवासी सांवरमल सैनी होंगे
विशेष सहयोगी मालचंद बुच्चा, संजय कंदोई, दुर्गादत्त पारीक, सुखाराम तिवारी, मधुसूदन राजपुरोहित, बंशीधर बोहरा, सत्यनारायण जांगिड़, राजेन्द्र सोनी,अनिल पारीक, चैनरुप प्रजापत, रामेश्वरलाल पारीक, मूलचंद प्रजापत, छगनलाल सेवदा, प्रकाश पारीक, प्रभा पारीक और मुदिता जोशी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने विचार व्यक्त किए
इसके अलावा ओमप्रकाश ओझा, शोभाकांत स्वामी, शंभूदयाल पारीक, गौरीशंकर कंदोई, ओमप्रकाश तिवारी, शंकरलाल सोनी, केशव जोशी, अनिल पारीक, श्यामसुंदर राव, अभिनन्दन पारीक, सीताराम पारीक मकराणा, लक्ष्मीनारायण पांडिया, सोहनलाल पारीक, सुभाष पारीक, सांवरमल प्रजापत, हरिप्रसाद बैदी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सुझाव दिए और आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
यह महायज्ञ सरदारशहर में आध्यात्मिक ऊर्जा, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरण का ऐतिहासिक पर्व साबित होगा।














