Bikaner Live

रेलवे अस्पताल के सामने बनने वाले अंडरब्रिज की प्रक्रिया आज साकार…..

बीकानेर,बीकानेर वासियों के लिए यह गर्व का क्षण है कि रेलवे अस्पताल के सामने बनने वाले अंडरब्रिज की प्रक्रिया आज साकार होती दिखाई दे रही है। इस पहल की नींव वर्ष 2017 में तत्कालीन DRM अनिल दुबे ने डाली थी।दुबे जी ने उस समय स्वयं लालगढ़ रेलवे स्टेशन से बाबूलाल ओवरब्रिज तक पैदल निरीक्षण कर इस क्षेत्र की समस्या को गहराई से समझा और समाधान की दिशा में यह महत्त्वपूर्ण कदम उठाया। यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल का नहीं था, बल्कि आम जनता की ज़रूरत और जनभावनाओं से जुड़ा हुआ था। 2017 में लालगढ़ गुरुद्वारा में हुए एक विशेष कार्यक्रम में, इस निर्णय के लिए सिख समाज द्वारा अनिल दुबे जी का सम्मान किया गया था। उस अवसर पर CA सुधीश शर्मा सुशील यादव और उस क्षेत्र के पार्षद जावेद भी साथ सम्मानित हुए थे। CA सुधीश शर्मा लगातार इस विषय को उठाते रहे और निर्माण पूरा कराने के लिए समय-समय पर प्रशासन को अवगत कराते रहे। यह तथ्य कई समाचार पत्रों में दर्ज भी है। आज जब यह कार्य आगे बढ़ सच्चाई यह है कि यह पहल एक दूरदर्शी अधिकारी, जनता की भावनाओं और समाज की सामूहिक इच्छाशक्ति का परिणाम है। किसी भी रूप में, यह बीकानेर शहर और यहां के निवासियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, बीकानेर लालगढ़ सुभाषपुरा के बीच बहु प्रतीक्षित रेलवे अंदर पास का काम आज शुरू हो गया है इस क्षेत्र के लगभग 45000 लोगो को राहत मिलेगी ज्ञात रहे इसके लिए भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य के नेतृत्व में जेड आर यू सी सी सदस्य बनते ही अशोक प्रजापत भाजपा जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला आदि ने डीआरएम बीकानेर से मुलाकात कर रेलवे अंडरपास की मांग को रखा था जिसे लेकर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रेलवे उच्च अधिकारियों से संपर्क बनाये हुवे थे अशोक प्रजापत ने बताया कि संघर्ष की जीत हुई है भाजपा सरकार और अर्जुन मेघवाल की जानता को सुलभ मार्ग और राहत मिले इसके लिए कृत संकल्पित है श्याम सिंह हाडला ने बताया कि आज भूमि पूजन किया गया है लड़ू बांट कर खुशियां मनाई गई
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष और रेलवे बोर्ड जेड आर यू सी सी सदस्य एडवोकेट अशोक प्रजापत भाजप जिला महामंत्री और पूर्व रेलवे परामर्शदात्री सदस्य श्याम सिंह हाड़ला मंडल अध्यक्ष धरम पाल डूडी जिला मंत्री विनोद करोल सुरेंद्र बिश्नोई रेलवे की तरफ़ से एडीआरएम रूपेश कुमार एन के शर्मा एसडी, इंजी रविंद्र भाटी ठेकेदार प्रतीक भाटी तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग की और से एसई ओ पी मण्डर एक्स ई एन विमल कुमार गहलोत एईएन तुसार बोहरा विक्रम बिश्नोई रोहिताश सिंह अमन शर्मा आदि उपस्थित रहे ।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!