

*दिनांक 15.10. 2025 गंगाशहर*
महावीर इंटरनेशनल गंगाणा वीरा केंद्र का शपथ ग्रहण समारोह डागा गेस्ट हाउस, नई लाइन गंगाशहर मे संपन्न हुआ। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासिन अतिथिगणों के द्वारा भगवान महावीर के चित्र पर माल्यार्पण व प्रार्थना से किया गया। मंचस्थ अतिथियों का स्वागत गंगाना वीरा केंद्र की निर्वतमान चेयरपर्सन रक्षा जी बोथरा, नवनियुक्त चेयरपर्सन वीरा चंद्रकला भूरा, सचिव सरिता नाहटा, उपाध्यक्ष कंचन छल्लाणी, कोषाध्यक्ष मोहिनी चोपड़ा, सह सचिव सरिता आंचलिया, सह कोषाध्यक्ष शर्मिला चौरडिया, प्रचार प्रसार मंत्री वीरा स्वाति छाजेड़ ने अपर्णा एवं प्रार्थना रचित तस्वीर भेंट कर स्वागत किया। चेयरपर्सन वीरा चंद्रकला जी भूरा ने स्वागत उद्बोधन में सभी का स्वागत किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रीजन 5 के सचिव वीर संतोष कुमार बांठिया ने महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के गतिविधियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। बीकानेर जॉन के अध्यक्ष वीर टोडरमल जी चोपड़ा ने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा कि केंद्र द्वारा किए जा रहे कार्यों की रिपोर्टिंग उचित माध्यम से अपेक्स तक करनी चाहिए जिससे कार्यों की मूल्यांकन हो सके। विशिष्ट अतिथि श्रीमान चंपालाल जी डागा, गंगाशहर, बीकानेर केंद्र के अध्यक्ष एवं सचिव , वीर त्रिलोक चंद बाफना एवं वीर चंद्र कुमार राखेचा, जेठमल नाहटा, वीरा मनीषा डागा, , वीरा चारु नाहटा एवं भाजपा शहर जिला बीकानेर की जिला अध्यक्ष वीरा सुमन छाजेड़ ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। रीजनल सचिव वीर संतोष जी बांठिया ने नवनियुक्त अध्यक्ष को , वीर टोडरमल जी ने पदाधिकारीयों को शपथ ग्रहण करवाई एवं सुमन जी छाजेड़ ने नए सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाया। मंच संचालन करते हुए सचिव सरिता नाहटा ने बताया कि चंद्रकला भूरा ने सभी का आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर मिथिला भूरा, शांता जी भूरा एवं प्रेमलता नौलखा, नई सदस्या वीरा डॉक्टर संगीता जैन, संगीता डागा ,सिंपल बोथरा, रतन बोथरा, बसंती देवी पिंचा, तारा देवी सेठिया ,प्रेमलता ,संतोष बोथरा, ओणम भूरा , सरोज संचेती, ममोल देवी सोनावत, अंजू सिपानी आदि उपस्थित रही।










