Bikaner Live

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मुरलीधर नगर में आज राष्ट्रीय प्रतियोगिता हुई

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मुरलीधर नगर में आज राष्ट्रीय प्रतियोगिता स्कूली 19 वर्ष से कम आयु वर्ग ताइक्वांडो का अनिल बोड़ा उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा ने निरीक्षण किया तथा सभी खिलाड़ियों से खान पान,रहने की व्यवस्था का जायजा लिया।
सभी खिलाड़ी लड़कियों में व्यवस्था की प्रशंसा की।
इस दौरान खेल प्रभारी विद्यालय रोहित बिश्नोई, प्रशिक्षक प्रियंका जाट, सरिता, विद्यालय कैंप सहयोगी ज्योति बोड़ा, सचिन जोशी, विनोद ओझा, राखी पुरोहित, दीपमाला पॉल, खेल कॉम्प्लेक्स के आनंद स्वामी आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर बोड़ा ने सभी होनहार राज्य की चयनित खिलाड़ियों को जम्मू में होने वाली राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिता एस जी एफ आई में पूरे मनोयोग और आत्मविश्वास के साथ भाग लेने को कहा और खेल के दौरान पूर्ण मनोयोग के साथ अनुशासन से खेलने पर जोर देते हुए प्रोटीन युक्त आहार का उचित मात्रा में सेवन और फास्ट फूड से दूरी बनाने पर जोर दिया।
यह राज्य की टीम जम्मू कल रवाना होगी।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!