Bikaner Live

*एसआईआरः जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी कार्यालयों का निरीक्षण*

बीकानेर, 13 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नम्रता वृष्णि ने गुरुवार को बीकानेर पूर्व एवं पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य का की समीक्षा की और प्रत्येक तकनीकी कार्मिक द्वारा किए जा रहे अपडेशन के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि आईटी टीमें पारियों में नियमित रूप से कार्य करते हुए गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य में गति लाएं। यह कार्य निर्वाचन विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप होना चाहिए। इसके लिए सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी भी नियमित मॉनिटरिंग करें। उन्होंने गणना प्रपत्रों के वितरण, मैपिंग आदि की जानकारी भी ली और स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी स्थिति में लापरवाही और ढिलाई नहीं हो। इस दौरान अतिरिक्त कलक्टर (नगर) रमेश देव, सहायक कलक्टर रणजीत बिजारणिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!