Bikaner Live

अन्तरमहाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में महारानी कॉलेज की छात्राओं का श्रेष्ठ प्रदर्शन, प्राप्त किए अनेक पद।

कार्यालय प्राचार्य राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय बीकानेर

महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2025 के तहत महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न खेलों में अपना दमखम दिखाया तथा अनेक पदक प्राप्त किये तथा महाविद्यालय का नाम जिला स्तर पर रोशन किया। इन प्रतियोगिताओं के तहत दिनांक 4 नवंबर 2025 को श्रीगंगानगर की DAV कॉलेज में पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ,जिसमें राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा संध्या बिस्सा ने 63 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया तथा बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ममता चावरिया ने 57 किलोग्राम भार श्रेणी के अंतर्गत कांस्य पदक प्राप्त किया ।साथ ही संध्या बिस्सा को इसी प्रतियोगिता के तहत सर्वाधिक वजन(425 kg) उठाने हेतु स्ट्रांग वूमेन का खिताब मिला तथा कॉलेज को चैंपियनशिप मिली। इसी क्रम में 9 नवंबर 2025 को श्रीगंगानगर के खालसा कॉलेज में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें महाविद्यालय की प्रथम वर्ष की छात्रा लीला कुमारी जाट ने 400 मीटर हर्डल एथलेटिक्स में रजत पदक प्राप्त किया। दिनांक 11 नवंबर 2025 को राजकीय डूंगर महाविद्यालय में आयोजित पेन चेक स्लेट प्रतियोगिता में महाविद्यालय की तृतीय वर्ष की छात्रा गायत्री चौधरी की स्वर्ण पदक प्राप्त किया तथा महाविद्यालय के प्रथम वर्ष की छात्रा लीला कुमारी जाट ने रजत पदक प्राप्त किया l इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर नवदीप सिंह बैंस ने सभी छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा निरंतर आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित किया। महाविद्यालय की खेल प्रभारी डॉ शशि बिदावत ने सभी छात्राओं का उत्साह वर्धन किया समस्त प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय की ममता स्वामी की मैनेजर के रूप में छात्राओं के साथ उपस्थिति रही। समस्त खेल समिति सदस्यों में छात्राओं की सराहना की।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!