
*संभाग स्तरीय अमृता हाट मेले की तैयारी बैठक शुक्रवार को, संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में होगी आयोजित*
बीकानेर, 13 नवम्बर। महिला अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बीकानेर संभाग स्तर पर 8 से 14 दिसंबर तक अमृता हाट मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले की पूर्व तैयारियों के संबंध में संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा की अध्यक्षता में शुक्रवार सायं 4 बजे संभागीय आयुक्त सभागार में बैठक का आयोजन किया जाएगा। महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ.अनुराधा सक्सेना ने यह जानकारी दी।















