Bikaner Live

*बीकानेर जिला उद्योग संघ में शुरू हुआ विशेष शिविर- मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान*

*पचीसिया ने की शिविर में अधिकाधिक भाग लेने की की अपील*
बीकानेर, 14 नवंबर। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत गणना प्रपत्रों को डिजिटाइज्ड करने का विशेष शिविर गुरुवार को रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित जिला उद्योग संघ परिसर में शुरू हुआ। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा नियुक्त तकनीकी टीम ने विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के संचालकों, कार्मिकों और उनके परिजनों के गणना प्रपत्र ऑनलाइन करने का कार्य किया। यह शिविर 14 और 15 नवंबर को भी प्रातः 10 से साँय 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया ने बताया कि उद्योग संघ की ओर से सभी औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधियों को सूचित किया जा रहा है। अगले दो दिनों में अधिक से अधिक मतदाताओं के गणना प्रपत्र डिजिटलाइज्ड करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्राप्त निर्देशों की अनुपालना में अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में भी यह शिविर लगाए जाएंगे। इस अवसर पर लूणकरण सेठिया, शिवरतन पुरोहित, राजकुमार पचीसिया, अशोक गहलोत, गुरदीप शर्मा, दिलीप रंगा, राजाराम सारड़ा, नरेंद्र खत्री सहित अनेक उद्यमी शामिल मौजूद रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!