श्रीमती पुष्पा देवी एवं बृजमोहन मूंधड़ा की सुपौत्री एवं कंचन विमल मूंधड़ा की सुपुत्री डाॅ. महिमा मूंधड़ा ने वर्तमान में अपने एम.एस. अन्तिम वर्ष परीक्षा में उत्कृष्ट अंकों से उत्तीर्ण कर स्त्री एवं प्रसूति रोग (Obstetrics & Gynaecology) की उपाधि प्राप्त की है। बीकानेर निवासी उनके चाचा पवन कुमार राठी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि डाॅ. महिमा मूंधड़ा राजस्थान के देशनोक की मेधावी बेटी है तथा वर्तमान में वह कोलकाता में रह रही है, जिन्होंने वर्तमान में MBBS मिदनापुर मेडिकल काॅलेज से तथा M.S. की पढ़ाई R.G. कर मेडिकल काॅलेज कोलकाता से पूर्ण किया है। डाॅ. महिमा मूंधड़ा के ताऊजी जुगल मूंधड़ा ने बताया कि उनकी भतीजी बचपन से ही अपने शैक्षणिक कार्यकाल में सर्वश्रेष्ठ रहते हुए अपनी सभी कक्षाऐं श्रेष्ठ अंकों से उत्तीर्ण करते हुए मेधावी छात्रा के रूप में अनेक पुरूस्कार प्राप्त कर चुकी है। डाॅ. महिमा मूंधड़ा के इस प्रकार स्त्री एवं प्रसूति रोग (Obstetrics & Gynaecology) में उपाधि प्राप्त कर सफलतम डाॅ. बनने पर उन्हें न केवल पारिवारिक बल्कि अन्य सम्बन्धित सभी जानकार लोगों से भी बधाई संदेश प्राप्त हो रहे है। हम सभी डाॅ. महिमा मूंधड़ा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है।
















