Bikaner Live

राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष 6 दिसम्बर को आएंगे नोखा
soni

बीकानेर, 4 दिसम्बर। राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायाधिपति श्री जी.आर. मूलचन्दानी 6 दिसम्बर को प्रातः 7 बजे जयपुर से रवाना होकर दोपहर 12 बजे नोखा आएंगे। वे यहां होटल सत्यम पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेगे। दोपहर 2.30 से 3.30 बजे तक जिला अस्पताल और पुलिस थाने का निरीक्षण करेंगे। स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से मानवाधिकारों के संबंध में चर्चा करेंगे। वे 6 दिसम्बर को सायं 5.30 नोखा से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!