Bikaner Live

भाजपा बीकानेर देहात के जिला पदाधिकारियों ने पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया
soni

बीकानेर, 4 दिसम्बर 2025 महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में आज भाजपा बीकानेर देहात के जिला पदाधिकारियों ने पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

यह आयोजन फिट इंडिया, भारत सरकार – युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, AIU Sports तथा भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के सहयोग से राजस्थान में पहली बार भव्य स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच पर आगे बढ़ाने का अवसर देते हैं, जिसके लिए उन्होंने भजनलाल सरकार और मोदी सरकार का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, जिला मंत्री राजाराम ओझा, जिला प्रवक्ता महेंद्र ढाका, पूजा मोहता, सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी, युवा मोर्चा जिला मंत्री सुरेन्द्र स्वामी, निशांत गौड़ और विजयपाल कूकना उपस्थित रहे।

विशेष रूप से, इस गेम्स में मीडिया प्रभारी का दायित्व संभाल रहीं भाजपा आईटी जिला संयोजक निशु लिंबा की सेवाओं की सराहना की गई। साथ ही सभी कोचों का खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए हृदय से धन्यवाद प्रकट किया गया।

आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!