तीनों सेनाओं की सुप्रीम कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में हुआ यह ऑपरेशनल डेमो भारतीय नौसेना की सटीकता, सामरिक क्षमता और युद्धक तैयारी का शानदार उदाहरण बना।
इस शक्ति प्रदर्शन में INS Vikrant, INS Chennai, INS Shivalik, INS Teg, P8I, ALH Dhruv, MARCOS, Clearance Divers, Naval Air Assets और कई प्रमुख warships शामिल रहे — जिसने हिंद महासागर में भारत की प्रभुत्व क्षमता को दुनिया के सामने साबित किया।
आज की इस प्रचंड तैयारी और संयुक्त युद्धक प्रदर्शन ने भारत के विरोधियों को एक स्पष्ट संदेश दे दिया है…
भारत की समुद्री सीमाएँ लोहे की दीवार हैं — और कोई भी शत्रु इस शक्ति को देखकर दस बार सोचने पर मजबूर हो जाएगा।















