श्री विजयनगर में गुड्स एप्रोच रोड का किया मुआयना
गुरुवार को मंडल रेल प्रबन्धक श्री गौरव गोविल ने अनूपगढ़ स्टेशन का दौरा किया ।
अनूपगढ़ स्टेशन पर अमृत भारत योजना के अंतर्गत चल रहे पुनर्विकास का कार्यों का निरीक्षण किया उन्होंने ने बताया कि स्टेशन का लगभग 17 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा तीव्र गति से कार्य प्रगति पर है।
श्री गौरव गोविल ने बताया कि स्टेशन भवन के समरूप में बड़े स्तर पर सुधार कार्य, स्टेशन की ओर आने-जाने वाले मार्ग में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग प्रावधान का कार्य, बाउंड्री वॉल, सर्कुलेटिंग एरिया में सौंदर्य करण, दोपहिया, चौपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग सुविधा, बुकिंग ऑफिस रिटायरिंग रूम आदि में सुधार, नए टॉयलेट ब्लॉक्स का कार्य होगा I
लगभग 14.18 करोड़ की लागत से होने वाले पुनर्विकास कार्यों में उपरोक्त कार्यो के अलावा सौंदर्य वर्धन के लिए एलइडी लाइटिंग, तथा दीवारों पर आर्टवर्क भी किया जायेगा। स्टेशन का मुख्य प्रवेश द्वार अत्यन्त आकर्षक बनाया जायेगा ,जिसकी छत पर स्थानीय कला एवं संस्कृति का समन्वय करते हुए कलाकारों द्वारा आकर्षक पेंटिंग की जायेगी ।इन सभी सुविधाओं का दिव्यांगजनों तक पहुंच बनाने के लिए उपयुक्त साइनेज भी लगाया जायेगा । इसके अलावा यात्री सूचना प्रणाली में सुधार हेतु के कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, मल्टीलाइन डिस्पले बोर्ड्स, सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, बड़े एलइडी स्क्रीन्स तथा जीपीएस आधारित डिजिटल क्लॉक भी लगाया जाएगा।
मंडल रेल प्रबंधक ने सूरतगढ़ स्टेशन पर 20.25 करोड़ की लागत से चल रहे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत हो रहे कार्यों का निरीक्षण भी किया।
उन्होंने बताया कि स्टेशन का 99% कार्य पूरा हो चुका है। सूरतगढ़ स्टेशन पर 10.25 करोड़ से बन रहा फुट ओवरब्रिज का निर्माण 65% पूरा हो चुका है तथा शेष कार्य तीव्र गति से चल रहा है। सुगम,निर्बाध एवं निरंतर तकनीकी रेल कार्यों के संचालन हेतु हरित ऊर्जा उत्पादन सोलर ऊर्जा प्लांट भी स्थापित किया जायेगा ।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इस स्टेशन के पुनर्विकसित होने से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी,आवागमन सुगम होगा एवं व्यापारी वर्ग भी लाभान्वित होगा।
मंडल रे प्रबंधक ने अपने दौरे में श्री विजयनगर गुड्स एप्रोच रोड का मुआयना भी किया एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अनूपगढ़ में सूरतगढ़ में स्थानीय ग्रामीणों ने मंडल रेल प्रबंधक महोदय का हृदय विभोर स्वागत किया ।
स्थानीय नागरिकों ने ज्ञापन भी सौंपे, जिस पर मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने उचित आश्वासन दिया।
मंडल रेल प्रबंधक महोदय की इस दौर में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जयप्रकाश, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य), वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी अंकुर झिंगोनिया, वरिष्ठ मंडल मैकेनिकल इंजीनियर (पावर) विजेंद्र कुमार मीणा, मूवमेंट इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह सहित रेलवे के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
















