Bikaner Live

राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर के विद्यार्थियों का सुयश
soni

राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर के विद्यार्थियों का सुयश

4 दिसंबर 2025 राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर।

भारत विकास परिषद की मीरा शाखा के द्वारा जिला स्तरीय वाद विवाद एवं आशु भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन राजकीय डूंगर महाविद्यालय में किया गया। इन प्रतियोगिताओं में राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर के विद्यार्थियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो बबीता जैन ने बताया कि आशु भाषण प्रतियोगिता में महाविद्यालय की तृतीय सेमेस्टर की छात्रा चंचल भाटी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाद विवाद प्रतियोगिता में पंचम सेमेस्टर की छात्रा वंशिका मेघवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की उपलब्धि पर महाविद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। इस नवीन महाविद्यालय में विद्यार्थियों की चहूंमुखी प्रतिभा को निखारने का प्रयास एवं प्रेरणा दी जाती है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!