Bikaner Live

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत कोलायत में जागरूकता रैली एवं कार्यक्रम आयोजित
soni


बीकानेर, 5 दिसम्बर। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कोलायत में बुधवार को  टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली एवं विशेष शिक्षण सत्र का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं समुदाय में क्षय रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और टीबी उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों को मजबूत करना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुनील जैन छात्राओं कहा कि टीबी लाइलाज बीमारी नहीं है और इसके लिए सरकार द्वारा निःशुल्क जाँच, दवाइयाँ एवं पोषण सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने में विद्यार्थियों की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम से एस.टी.एल.एस. लक्ष्मीकांत, नर्सिंग ऑफिसर सरफराज सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे। टीम ने टीबी के लक्षण, संक्रमण के तरीके, डोट्स उपचार पद्धति और समय पर जाँच करवाने के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान बताया कि लगातार खाँसी, वजन घटना, कमजोरी, बुखार या रात में पसीना आना जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाँच करवानी चाहिए।
इस दौरान कक्षा 3 से 12 तक की सभी छात्राओं ने हाथों में जागरूकता स्लोगन वाले पोस्टर लेकर रैली निकाली। रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होकर गुज़री, जहाँ छात्राओं ने ‘टीबी हराएंगे देश बचाएँगे’, ‘टीबी का इलाज मुफ्त है’, ‘लक्षण दिखें तो तुरंत जाँच कराएँ’ जैसे नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम में वाइस प्रिंसिपल मंजू सुथार, शिक्षिका शीला चूरा, गोविंद राम, हजारी राम, कमल किशोर, लक्ष्मी प्रजापत सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्रों को टीबी उन्मूलन की दिशा में सहयोग करने, परिवार और समुदाय में जागरूकता फैलाने तथा लक्षण दिखने पर तुरंत जाँच करवाने की शपथ दिलाई।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!