Bikaner Live

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत की पहल—कलेक्टर ने समर्थन मूल्य खरीद प्रक्रिया में सुधार हेतु त्वरित आदेश जारी किए
soni


श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने आज जिला कलेक्टर बीकानेर श्रीमती नम्रता वृष्टि से भेंट कर समर्थन मूल्य पर मूंगफली एवं मूंग खरीद के दौरान पंजीयन और दस्तावेज़ सत्यापन में किसानों को आ रही समस्याओं से अवगत कराया। विधायक के आग्रह पर कलेक्टर ने तुरंत संज्ञान लेते हुए आवश्यक सुधार संबंधी आदेश जारी किए।

विधायक सारस्वत ने बताया कि विभागीय नियमों के अनुसार किसानों के पंजीयन दस्तावेज, पानी की पर्ची, बिजली बिल एवं सोलर कनेक्शन का भौतिक सत्यापन अनिवार्य है, लेकिन व्यावहारिक स्तर पर किसानों को कई अनावश्यक बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

विधायक द्वारा उठाए गए मुख्य बिंदु, जिन पर कलेक्टर ने त्वरित आदेश जारी किए—

परिवार के नाम पर बिजली बिल: यदि भूमि मालिक/टोकनधारी किसान के खेत का बिजली बिल पिता, माता, दादा, दादी, भाई या पत्नी के नाम पर हो, तो दस्तावेज़ स्वीकार कर किसान का माल खरीदा जाए।

नया खेत खरीदने के मामले: यदि किसान ने नया खेत खरीदा है और बिजली बिल पुराने मालिक के नाम हो या नाम परिवर्तन की प्रक्रिया चल रही हो, तो विद्युत विभाग की नाम परिवर्तन रसीद/रजिस्ट्री की कॉपी को वैध दस्तावेज मानकर टोकन स्वीकार किया जाए।


विधायक सारस्वत ने कहा कि इन सुधारों से वास्तविक काश्तकारों को समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने में बड़ी राहत मिलेगी और प्रशासनिक परेशानियां भी कम होंगी।

कलेक्टर द्वारा तुरंत आदेश जारी करने पर क्षेत्र के किसानों में संतोष देखा गया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!