Bikaner Live

गंगनहर न केवल राजस्थान की जीवनरेखा साबित हुई है, बल्कि प्रदेश की समृद्धि, सुशासन, जनकल्याण और कृषि उन्नति का आधार भी बनी
soni

श्री गंगानगर में आयोजित गंगनहर शताब्दी समारोह में राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री Bhajanlal Sharma जी के साथ सहभागिता कर इस ऐतिहासिक धरोहर को नमन कर उपस्थित गणमान्यजनों को संबोधित किया।

महाराजा गंगासिंह जी की दूरदृष्टि से आरंभ हुई गंगनहर न केवल राजस्थान की जीवनरेखा साबित हुई है, बल्कि प्रदेश की समृद्धि, सुशासन, जनकल्याण और कृषि उन्नति का आधार भी बनी है।

इस अवसर पर इस 100 वर्षों की जीवनदायिनी यात्रा को स्मरण करते हुए 1717 करोड़ रुपए की पुनरुद्धार एवं आधुनिकीकरण परियोजनाओं का शुभारंभ हुआ, जिनमें फिरोज़पुर फीडर, बीकानेर कैनाल, खेतों की सिंचाई और नहरों के सुदृढ़ीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। यह कदम गंगनहर प्रणाली को आधुनिक रूप में बदलते हुए प्रदेश के कृषि क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाएगा।

प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के विजन और प्रदेश नेतृत्व के सहयोग से गंगनहर अब भविष्य की समृद्धि का सशक्त आधार बन रही है।

कार्यक्रम में राजस्थान के जल संसाधन मंत्री श्री Suresh Singh Rawat जी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री Sumit Godara – विधायक लूणकरणसर जी सहित अनेक गणमान्यजनों एवं अधिकारियों की उपस्थिति रही।

#GangNahar100Years
#Bikaner
#ShatabdiSamaroh
#RajasthanVikas
#Sriganganagar

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!