
बीकानेर, 6 दिसंबर। रेंज स्पेशल टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 85 किलो 700 ग्राम डोडा पोस्त के साथ 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक स्विफ्ट कार और एक होडा सिटी कार भी जब्त की गई है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में अशोक और अनिल शामिल हैं, जबकि तीसरा आरोपी सुनील फरार है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।















