Bikaner Live

नोखा में गीता स्मरण परीक्षा 16 दिसंबर 2025 को आयोजित होगी
soni



नोखा l मानव प्रबोधन प्रन्यास, श्री लालेश्वर महादेव मंदिर, शिवमठ, शिवबाड़ी बीकानेर द्वारा आयोजित गीता स्मरण परीक्षा नोखा में 16 दिसंबर 2025 को स्कूलों में आयोजित होगी।
नोखा प्रभारी पवन चांडक ने बताया कि इस बार ये परीक्षा 2 चरण में होगी। प्रथम चरण में नोखा की 11 स्कूल व रोड़ा की 2 स्कूल ( 13 स्कूलों ) के लगभग 2100 बच्चे भाग लेगे l प्रथम चरण की परीक्षा 16 दिसंबर को 13 स्कूलों में आयोजित होगी। द्वितीय चरण में नोखा के आसपास की 8 स्कूलों के लगभग 1900 बच्चे भाग लेगे । द्वितीय चरण की परीक्षा की तारीख की घोषणा प्रथम चरण की परीक्षा के बाद की जायेगी।
इस परीक्षा में निर्धारित श्लोकों में से जितने श्लोक विद्यार्थी अर्थ सहित सुनाएगा या लिखेगा उतने श्लोकों के लिए प्रति श्लोक 10 रुपए ( 5 रुपए श्लोक के और 5 रुपए हिन्दी अर्थ के ) पुरस्कार स्वरूप दिए जायेगे। कक्षा 4 से 6 के विद्यार्थीयो को श्लोकों को अर्थ सहित याद करके सुनाना होगा और कक्षा 7 से 12 तक के विधार्थियों को श्लोक अर्थ सहित लिखने होगे।
इस परीक्षा के सुव्यवस्थित आयोजन हेतु बीकानेर से श्री लालेश्वर महादेव मंदिर, शिवमठ, शिवबाड़ी के मठाधीश स्वामी श्री विमर्शानन्दगिरि महाराज के सान्निध्य में हरीश जी शर्मा के नेतृत्व में 25 पर्यवेक्षक नोखा आयेंगे। नोखा प्रभारी पवन चांडक ने बताया की नोखा में महावीर साध, इंदरचंद मोदी, रामदयाल गहलोत, बजरंग शर्मा, कंचन सेवग, प्रिया राठी, धर्मेंद्र गहलोत सहित 25 साधकगण और सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापक और अध्यापक मिलकर सहयोग करेंगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!