
नोखा निवासी जाने माने शिक्षक नेता स्व.श्यामसुन्दर – श्रीमती शांतादेवी व्यास के सुपोत्र और सुपोत्री एवं नोखा के उपकोषाधिकारी रमेशकुमार – श्रीमती जयश्री व्यास के सुपुत्र सचीन और सुपुत्री रशमी का तिलक ( रोको) का भव्य आयोजन नोखा तहसील कार्यालय के समीपी कर्मचारी कॉलोनी स्थित रमेशकुमार व्यास के निज आवास आनन्दमः पर शुक्रवार 5 दिसम्बर 2025 को ढ़ोल नगाड़ों और नाच कूद के साथ घूम धाम से सम्पन्न हुआ। सचीन का सम्बन्ध (तिलक रोको) बीकानेर निवासी हरीनारायण – श्रीमती गौरी देवी आचार्य की सुपोत्री एवं संजय – श्रीमती सीतल आचार्य की सुपुत्री वंशिका के संग और कु. रशमी का सम्बध बीकानेर निवासी तारानगर वाले स्व. दीनदयाल – श्रीमती द्रोपती देवी के सुपोत्र एवं विनोदकुमार – श्रीमती रेखा देवी के सुपुत्र डा. आशीश तिवाड़ी के संग तिलक कार्यक्रम हुआ। इस दौरान नाश्ता व प्रितिभोज की व्यवस्था पेंशनर हरीकिशन शर्मा व भवानीशंकर दर्जी ने सम्भाली । इस दौरान नजदीकी घर परिवार, सगे सम्बन्धियों मा. शिक्षा की वितिय सलाहकार ज्योती बाला व्यास, उपाधिक्षक ( जेल) कमलकिशोर पुरोहित, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी कमल किशोर व्यास, पूर्व सहायक निदेशक जुगल किशोर पुरोहित, पूर्व निरीक्षक भोजराज पुरोहित, राजस्थान पेंशनर समाज नोखा के अध्यक्ष इन्द्रचन्द मोदी, पूर्व लेखाधिकारी इन्द्रनारायण किराड़ू आदि ने बधाई एवं शुभ कामनाएं दी। परिवार जनों द्वारा आगन्तुकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए आभार जताया। युगपक्ष परिवार की बधाई ।















