



शिक्षक संघ प्रगतिशील का प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन बालोतरा में
बीकानेर 7 दिसंबर 2025, राजकीय नेत्रहीन छात्रावासित उच्च माध्यमिक विद्यालय, पटेल नगर में आज राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील की प्रदेश स्तरीय बैठक प्रदेश अध्यक्ष बनाराम चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रमुख बिंदु निम्नलिखित रहे: प्रदेश मुख्य महामंत्री किशनलाल सारण ने बताया कि
प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन 19-20 दिसंबर को बालोतरा (बाड़मेर जिला) में सम्मेलन के सफल आयोजन पर विस्तृत चर्चा। सभी जिलाध्यक्षों को बड़ी संख्या में शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
शिक्षकों के स्थानांतरण व स्थाईकरण: तृतीय श्रेणी शिक्षकों से व्याख्याता स्तर तक के स्थानांतरण की रणनीति तैयार। परिवीक्षा पूरी कर चुके तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तत्काल स्थाईकरण सहित अन्य ज्वलंत समस्याओं पर शिक्षा मंत्री व निदेशक को पत्र लिखने का निर्णय।
अन्य निर्णय: महासंघ का प्रदेश संघर्ष चेतना महासमिति अधिवेशन जयपुर में आयोजित होगा, जिसमें प्रत्येक जिले से भागीदारी सुनिश्चित। संगठन के कोष स्थापना हेतु बैंक खाता खोलने का फैसला।
विशेष सम्मान: बीकानेर महामंत्री यतीश वर्मा के सेवानिवृत्ति पर अभिनंदन।
संबोधन: संरक्षक पूनम चंद विश्नोई व जिलाध्यक्ष आनंद पारीक ने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु निदेशालय स्तर पर प्रयासों व संगठन की अग्रणी भूमिका पर जोर दिया।
उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी: बनाराम चौधरी (प्रदेश अध्यक्ष), पूनम चंद बिश्नोई (संरक्षक), किशन लाल सारण (मुख्य महामंत्री), जयकरण खेलेरी (जिलाध्यक्ष जालौर), आनंद पारीक (जिला अध्यक्ष बीकानेर), मयंक स्वामी, सुभाष आचार्य (प्रदेश सलाहकार मंडल अध्यक्ष), असलम मोहम्मद, समेजा जिला मंत्री, गुलाब नाथ योगी,(प्रदेश वरिष्ठ मंत्री), मोहम्मद इलियास जोईया, गौरी शंकर साहू(सभाध्यक्ष), कृष्ण कुमार ढाका(प्रमुख सलाकार),रामदेव तोगडा (प्रांतीय मंत्री टोंक), चूतरा राम (जिलाध्यक्ष बाड़मेर), दिलीप कुमार चौधरी (प्रदेश मंत्री बाड़मेर), खेताराम, दयाराम, रामदेव (नागौर), खेराज राम सांगवा (प्रदेश नागौर), गोपाल पारीक (वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीकानेर), श्रवण कुमार ढाका (ब्लॉक अध्यक्ष भीनमाल), किशना राम ढाका (प्रदेश महामंत्री जालौर), छोगाराम सारण (सांचौर), कमलेश कुमार, राकेश कुमार (सदस्य बीकानेर)।
यह बैठक शिक्षक समुदाय की एकजुटता व मुद्दों के समाधान में महत्वपूर्ण साबित हुई।















