Bikaner Live

बीकानेर मंडल पर 63 वाँ नागरिक सुरक्षा दिवस समारोह आयोजित

soni

शनिवार को बीकानेर मंडल के संरक्षा संगठन द्वारा आज 63वाँ नागरिक सुरक्षा दिवस बड़े ही उत्साह एवं अनुशासन के साथ स्काउट हट बीकानेर में मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत अपर मंडल रेल प्रबंधक महोदय द्वारा नागरिक सुरक्षा ध्वज फहराने एवं सलामी स्वीकार करने के साथ हुई। तत्पश्चात गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार का ‘नागरिक सुरक्षा दिवस संदेश’ अपर मंडल रेल प्रबंधक महोदय द्वारा वाचन किया गया।

इस अवसर पर इंजीनियरिंग, बिजली, कैरिज एवं वैगन, टीआरडी, परिवार एवं संरक्षा शाखाओं के अनेक स्वयंसेवक कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। नागरिक सुरक्षा दल के स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में किए जाने वाले बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें
आगजनी की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया एवं बचाव,घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार,दंगाई अथवा अव्यवस्थित भीड़ से नागरिकों की सुरक्षा
जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों का जीवंत प्रदर्शन शामिल रहा।

विशेष सम्मान-
सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी श्री नज़ीर अहमद को सेवानिवृति के पश्चात भी संरक्षा विभाग को निस्वार्थ सेवाएँ प्रदान करने हेतु अपर मंडल रेल प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एवं मंडल कार्मिक अधिकारी/इंचार्ज द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी प्रतिभागियों एवं टीमों को धन्यवाद प्रेषित कर औपचारिक समापन की घोषणा की गई।

इस कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक रूपेश कुमार, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी अंकुर कुमार झिंगोनिया, मंडल कार्मिक अधिकारी/इंचार्ज शैलेष चौधरी सहित रेलवे के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!