Bikaner Live

संडे ऑन साइकिल रेस: फिटनेस और पर्यावरण का संदेश
soni

बीकानेर,  फिट इंडिया मूवमेंट के तहत महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय से नाल एयरपोर्ट मोड़ तक ‘संडे ऑन साइकिल रेस’ का आयोजन उत्साह से हुआ। [केन्द्रीय कानून मंत्री श्री मेघवाल] ने साइकिल चलाकर भाग लिया और कहा, “फिटनेस की डोज-आधा घंटा रोज” अपनाएं। साइकिलिंग से स्वास्थ्य बेहतर होता है और पर्यावरण की रक्षा भी।

युवाओं, महिलाओं व वरिष्ठों समेत सैकड़ों ने हिस्सा लिया, जिनमें जिला साइकिलिंग संघ सचिव [श्री सुरेन्द्र कुकणा], [श्री श्रवण कुमार भांभू], [भूमि विकास बैंक चेयरमैन श्री रामनिवास गोदारा] आदि शामिल।

अब हर रविवार को ‘टूर द थार’ के बाद यह रेस जारी रहेगी—यूनीवर्सिटी से कोडमदेसर तक। कोई भी घरेलू साइकिल से जुड़ सकता है। सुबह 8 बजे शुरू, उद्देश्य: स्वास्थ्य जागरूकता और 50 साइकिलों की व्यवस्था।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!